Advertisement

कानपुर,सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के व्रत का निर्जला व्रत रखा वहीं रात को समयानुसार जैसे ही चंद्रमा के दर्शन हुए महिलाएं अपने घर की छत या कही भी जहाँ से चंद्रमा आसानी से दिख सके वहां पहुंचकर पूजा का सारा सामान लेकर सबसे पहले चंद्रमा की आरती उतारी और पूजा की। इसके बाद पत्नियों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। याद रहे कि इस करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में अपना अलग महत्त्व है।करवा चौथ के व्रत के दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा  है।जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ का व्रत होता है।उनमें अलग की उत्साह देखने को मिलता है।यही नहीं इसमें महिलाओं द्वारा सजने-संवरने की भी उत्साह दिखाई पड़ी साथ ही मेहंदी लगवाने का महिलाओं में अपना अलग ही उत्साह दिखा।तो ब्यूटी पार्लर में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।पंडितों के मुताबिक यह व्रत पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है।कहा जाता है कि सावित्री ने जिस प्रकार अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से भी टकरा गई थी और अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थी।इसीलिए करवा चौथ का व्रत पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh