भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ,महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह ,महानगर महामंत्री महेश सोनी तथा मनीष गुप्ता सलोने के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,अशोक शुक्ला,रमाकांत शर्मा,शशांक दीक्षित ,युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा ,नितिन अग्निहोत्री,पवन गौड़,संजय मिश्र,प्रेम गुप्ता,अतुल ओमर,अब्दुल वहीद,किशोर सक्सेना,सिद्धार्थ सिंह,अरविंद गुप्ता,अजय शुक्ला,पवन गुप्ता,गोविंद गुप्ता,अजय गुप्ता,मोहित तिवारी,दिनेश शुक्ला,शैलेंद्र सिंह,गगन सोनी ,नारायण गुप्ता,सत्यम मिश्र,प्रखर श्रीवास्तव आदि भारी संख्या में पहुंचे व्यापारियों द्वारा वाणिज्यकर विभाग की एस आई बी द्वारा मारबल मार्केट किदवई नगर में गलत तरीके से जांच करने व इसी दौरान व्यापारियों को पुनः आने के लिए धमकाने ,सचल दल इकाइयों द्वारा गलत तरीके से गाड़ियों को पकड़ने,पुराने मामलो में नोटिस भेजकर व्यापारियों का उत्पीड़न करने ,शहरी सीमा में सचल दल द्वारा जांच करने व अन्य मामलो के विरोध में संघठन के पदाधिकारियों व कई बाजारों के व्यापारियों ने अपर आयुक्त ग्रेड 1 के कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा किया व नारे भी लगाए और समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा।
लखन पुर कार्यालय के बाहर भारी संख्या में व्यापारियों में एकत्र व्यापारियों ने विभाग के खिलाफ नारे भी लगाए।
वार्ता के दौरान जी एस टी पोर्टल की गलती से ई चालान/इनवॉइस सही बनाने व ई वे बिल गलत बनने पर एक लोहे की स्क्रैप की गाड़ी को सचल दल इकाई द्वारा पकड़ कर लाए जाने पर इस गाड़ी को छोड़ने की मांग की गई ।
अपर आयुक्त ग्रेड 1 जी एस बोनाल ने कहा बिल की जांच करने के लिए एस आई बी मार्बल मार्केट सहित अन्य किसी बाजार में नही जाएगी और सचल दल का उत्पीड़न नही होगा और शहरी सीमा में प्रातः 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक जांच नही होगी।


















