कानपुर जनपद में दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को साढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने के कारण 26 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई। उक्त घटना के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी ने 2 अक्टूबर 2022 को उच्च स्तरीय बैठक करते हुए सड़क सुरक्षा के समस्त संभव प्रयास करते हुए दुर्घटनाओं एवं उन में होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश शासन परिवहन भाग 3 के दिए गए निर्देश के क्रम में आज भीतरगांव ब्लॉक के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्री राजेश सिंह एवं संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्रीमती विदिशा सिंह के उपस्थिति में Arto सुनील दत्त एवंArto मानवेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में भीतरगांव ब्लॉक के आसपास के ग्राम प्रधान, बीडीसी, ट्रैक्टर स्वामी एवं आसपास के ट्रैक्टर चालकों को आमंत्रित करते हुए यातायात जागरूकता हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत एआरटीओ सुनील दत्त ने यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माल वाहनों के द्वारा सवारी ढोने का प्रयोग न किया जाए, ट्रैक्टर ट्राली मुख्य रूप से कृषि कार्य हेतु पंजीकृत किए जाते हैं इसलिए इनसे सिर्फ माल ढुलाई का काम किया जाए, ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टिव टेप का प्रयोग अवश्य किया जाए, मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि ना किया जाए, हां चलाते समय यातायात नियमों का पालन किया जाए, शराब पीकर वाहन न चलाया जाय,सड़क के किनारे अवैध पार्किंग न किया जाय। इस क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी श्री राजेश सिंह के द्वारा बताया गया कि विकासखंड के सभी ग्राम प्रधान अपने ग्राम सभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित होने वाले ट्रैक्टर के वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने में सहयोग प्रदान करें और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करें। इस कार्यक्रम में बिरसिंहपुर के प्रधान विश्वदीप अवस्थी, अखिलेश कुमार अमित कुमार शुक्ला छुनापाल ग्राम प्रधान, अंशुमान द्विवेदी पंकज शुक्ला ग्राम प्रधान तिवारीपुर, ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रवि मिश्रा, एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर के प्रधानाचार्य मनीष साहू, अध्यापक श्री कपिल शुक्ला जी के विशेष सहयोग से यातायात जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में उपस्थित समस्त बच्चों को यातायात पुस्तिका का आवंटन किया गया और कहा गया कि अपने घर जाकर माता पिता को यातायात नियमों को पालन करने हेतु प्रेरित करे।


















