धनतेरस के त्योहार पर कानपुर के आनंदेश्वर धाम में बने प्रसिद्ध मंदिर मां महालक्ष्मी के मंदिर को नोटों से सजाया गया है,,,जोकि किसी अद्भुत चमत्कार से कम नही है,,, और न ही देश के किसी कोने में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा,,,पांच लाख इक्यावन हजार रुपये के नोटों को माता की मूर्ति के आसपास लगाया गया है,,,जिसमें दस रुपये से लेकर दो हजार के नोट शामिल हैं,,, अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों किया गया,,,
आपको बतातें चलेंकि हिंदुत्व के सबसे बड़े त्योहार दीपावली पर रिवाज के अनुसार घरों में लक्ष्मी गणेश को विराजमान भी किया जाएगा और पूजा अर्चना के दौरान रौशनी भी की जाएगी,,,इसीलिए लोगों को धन की वर्षा करने वाली महादेवी मां महालक्ष्मी के मंदिर को नोटो से सजाकर श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बनाया गया ,,,
बाईट – जीतेन्द्र मोहन वाजपेई (मंदिर के पुजारी)
मंदिर के इतिहास की बात करें तो कानपुर के आनंदेश्वर धाम में स्थापित है,,, और मान्यता है कि आज से सौ सालों पहले इस मंदिर में भगवान शंकर और राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती रही है,,,पंडित संजय त्रिपाठी ने बताया की विगत 11 सालो से नोटों से मंदिर का श्रृंगार किया जाता है,,,उन्होंने बताया की भक्त माता को जो भेंट चढ़ाते है,,,उसी से माता रानी का श्रृंगार किया जाता है,,


















