सन् 1984 में हुऐ, सिख परसंहार में मारे गये हजारो सिखों व उनके परिवार को सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अमर गेस्ट हाउस में चौपाई साहिब का पाठ करके व मोमबत्ती जलाकर पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा श्रद्वाजलि अर्पित की गई। स. गुरविन्दर सिंह छाबड़ा (उपाध्यक्ष) उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी ने बताया कि 37 वर्षो तक केन्द्र की पिछली सरकार ने कई आयोगों का गठन किया लेकिन दोषियों को सजा नहीं दिला पाये वही केन्द्र की मोदी सरकार ने दिल्ली में हुए नरसंहार के दोषी सज्जन कुमार को जेल की, सलाखों में डाला व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सन 1984 सिख नरसंहार पर एस.आई.टी. गठित की व दोषियों को सजा दिला सिखों को इन्साफ दिलाने का कार्य किया व दोषियों की गिरफ्तारी भी कानपुर में आज भी निरन्तर की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्यवाही जो कि निस्तर जारी है के लिये सरदार मनप्रीत सिंह भट्टी व चरनजीत सिंह नामी ने मा. मोदी जी व मा० योगी जी का आभार व्यक्त किया। श्रद्वाजलि सभा में मुख्य रूप से हरमिन्दर सिंह पूनी, कैप्टन भाटिया, गगनदीप सिंह, रविन्दर सिंह सोमी, बब्ब स-टी चावला, गगन सोनी, मनजीत सिंह (नगर पार्षद) डा. हेमन्त मोहन, अखिलेश सिंह, रविन्दर सिंह सोन व्रिलोचन सिंह, मिन्टू बग्गा, जिन्दी वीर जी आदि वीर उपस्थित रहे!
सिक्ख वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा सन 1984 कत्लेआम मे शहीदो को श्रद्धांजलि दी


















