शासन प्रशासन की लाख पाबंदियों के बावजूद कानपुर में पतंगबाज पतंगों में चाइनीस मांझे का प्रयोग कर रहे हैं जिसके चलते कोई ना कोई राहगीर इन माँझो में उलझकर चोटिल हो जाता है कुछ ऐसी ही घटना कानपुर के जाजमऊ पुल पर देखने को मिली जहां पर बर्रा से उन्नाव की ओर जा रहे एक दंपत्ति चाइनीज मांझे के जाल में फंस गए इस घटना में युवक को गर्दन में गंभीर चोटें भी आई वहीं घायल अवस्था में जब वह हॉस्पिटल पहुंचा तो वहां पर उसकी गर्दन में 12 टांके भी लगे उसका यह भी आरोप है कि जब वह थाने गया तो पुलिस ने उसकी एक न सुनी मायूस और हताश होकर उसे थाने से वापस लौटना पड़ा
शासन प्रशासन की लाख पाबंदियों के बावजूद कानपुर में पतंगबाज पतंगों में चाइनीस मांझे का प्रयोग कर रहे हैं


















