Advertisement

आज दिनांक 24/3/2021 को एक अदृश्य विश्वयुद्ध-2020 का लोकार्पण सरयू नारायण बाल विद्यालय इंटर कॉलेज आजाद नगर में संपन्न हुआ।

साहित्यिक संस्था एवं पंडित प्रेम चंद अग्निहोत्री स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना काल लॉकडाउन पर केंद्रित वरिष्ठ कवि अशोक कुमार बाजपेई की काव्य कृति कोरोना एक अदृश्य विश्वयुद्ध-2020 का लोकार्पण सरयू नारायण बाल विद्यालय इंटर कॉलेज आजाद नगर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ अनिल मिश्रा (सीएमओ) ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है कोरोना पर लिखी अशोक कुमार बाजपेई की काव्य कृति समाज में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखेगी | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति डॉक्टर लक्ष्मी कांत पांडे ने कहा की इस कृति में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद कोरोना काल वैश्विक स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण घटना है वरिष्ठ कवि अशोक बाजपेई ने इस वैश्विक घटना को केंद्र में रखकर मानव मन की अंतर वेदना और कोरोना से प्रभावित बौद्धिक चेतना को अपनी इस कृति कोरोना एक अदश्य विश्वदुद्ध मैं 69 कविताएं पिरोई है इस कृति में जहां अनेको दुश्वारियां दिखाई पड़ती है वही परिवार के साथ रहने का भी सुख मिलता है पुलिस जनता की मित्र बन आती है डॉक्टर भगवान दिखाई पड़ते है ।यह कृति कोरोना काल में लॉकडाउन समय में अलग-अलग अनेको मोडों से गुजरती है । गीतकार सुरेश गुप्त राजहंस ने भावपूर्ण वाणी वंदना की । इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्यामसुंदर निगम, गोपाल खन्ना, बी एम शुक्ला (आई आई टी कानपुर), डॉक्टर विनोद त्रिपाठी, हरि नानमन, डॉ प्रेम स्वरूप त्रिपाठी शीतक भाजपई, राधा शाक्य, डा सुधांशु निपाठी, जगराम सिंह, राजकुमार सचान, रमेश दिक्षित, रवि शिक्षा, जीमैट त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित

*संवाददाता अनिल कुमार की रिपोर्ट*

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh