Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने विश्व दिव्यांग दिवस पर पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने विश्व दिव्यांग दिवस पर पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया

दिव्यांगजन अधिनियम 2016 थानो में लागू करने की मांग

पुलिस आयुक्त से मार्ग दुर्घटना से होने वाली दिव्यांगता रोकने के लिये कठोर कदम उठाने की मांग

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने विश्व दिव्यांग दिवस पर 3 दिसम्बर को पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव कर दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय से आनाधिकृत वाहन हटाकर दिव्यांगजनो के सुगम आवागमन की व्यवस्था करने, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन सभी थानो में करने व उसका प्रचार प्रसार कराने| मार्ग दुर्घटना पर रोक लगाने के लिये वाहन चालको द्वारा ओवरलोड सवारी न बैठाने व नशे में वाहन चलाने से रोकने की मांग की|
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा की लम्बे समय से मांगो पर कार्यवाही के लिये पुलिस आयुक्त से मांग की जा रही है| लेकिन यातायात पुलिस खाना पुरी करके मामले को टाल देती है| अनेको बार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार पत्राचार कर चुके हैं| लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ|
मार्ग दुर्घटना रोकने के लिये पुलिस प्रशासन को कठोर कदम उठाना चाहिए| इसके लिए आम जन को डोर टू डोर जागरूक करने की जरूरत है| नशे में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध जब तक कठोर कार्यवाही नही होगी तब तक मार्ग दुर्घटना से होने वाली दिव्यांगता पर रोक नहीं लगेगी| विश्व दिव्यांग दिवस पर थानों में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन न होना भी दुर्भाग्य पूर्ण है|
आज प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, बंगाली शर्मा, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित आदि शामिल थे!

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh