भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन संबंध ( हिन्द मज़दूर सभा) एवं एफ. सी. आई के राष्ट्रीय महामंत्री एवं ( एच. एम. एस) कानपुर मंडल अध्यक्ष तारणी कुमार पासवान के अध्यक्षता में 193 C ब्लॉक श्याम नगर कानपुर में मीटिंग की गयी जिसमे तारिणी कुमार पासवान ने भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन द्वारा भारत सरकार ने समान काम समान वेतन का आदेश दिया गया है। जिसे एफ .सी. आई द्वारा पालन नही किया जा रहा है एवं देश मे एफ.सी.आई के गोदामो में 89 डिपो में ठेकेदारी प्रथा समाप्त किया गया है उन डिपो में मज़दूरों को परमानेंट कराने के लिए अलग अलग सी•जी•आई•टी कोर्ट में केस चल रही है। सी•जी•आई•टी• कानपुर, सी•जी•आई•टी चंडीगढ़ ,हरियाणा, पंजाब एवं राजस्थान हिमाचल प्रदेश के डिपो को एवम एन•आई•टी मुम्बई में सम्पूर्ण भारत के डिपो में चल रही है, जिसे एफ•सी•आई• मैनेजमेंट तोड़ मरोर कर रही है जो संगठन मज़दूर विरोधी है, उसे साथ मिलाकर एफ•सी•आई• मैनेजमेंट, सरकार एवं कोर्ट को गुमराह कर रही है आदि भारत सरकार द्वारा दिये गए आदेशो को पालन नही किया गया है अतः भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन सभी प्रकार के आनदोलन करने के लिए विवश होगा सभा मे उपस्तिथ योगेश ठाकुर, एच•एम•एस• मंडल महामंत्री एवं रेलवे के नेता रामशंकर एवं कैलाश पासवान, पप्पू उर्फ विनोद पासवान, इंद्रदेव, रवि रंजन, जितेंद्र,मनोज सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।


















