Advertisement

पुलिस ने दो चरस तस्करों को भारी मात्रा में चरस के साथ किया गिरफ्तार,पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का किया खुलासा

कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र अंतर्गत स्वाट टीम और थाना पुलिस ने प्रदेश के बाहर से मादक पदार्थो की तस्करी करके शहर में बेंचने वाले बाप बेटे को लगभग 9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है.

वही एडीसीपी लाखन यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अभियुक्त इरशाद अहमद और इसका बेटा फैज़ान अहमद बिहार प्रान्त के मोतिहारी जिले से अवैध रूप से चरस लाकर कानपुर के कई क्षेत्रों में विक्रय करते थे.मुखबिर की सूचना पर सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर इलाके से दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार इरशाद और फैज़ान के पास से 8 किलो 963 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसकी बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपए लगाई गई है दोनो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh