Advertisement

कानपुर समाज सेवा समिति द्वारा ठंड से राहत के लिए जरूरत मंदों को किया गया कंबल वितरण

कानपुर समाज सेवा समिति द्वारा ठंड से राहत के लिए जरूरत मंदों को किया गया कंबल का वितरण सेवा सबसे बड़ा धर्म है और जब यह असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए किया जाए तो ओर भी खास हो जाता हैं। इन दिनों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। ऐसे में मौसम की नजाकत को देखते हुए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कानपुर समाज सेवा समिति द्वारा जाजमऊ में सिद्धनाथ घाट बाल योगी आश्रम में करीब सैकड़ों कंबल का वितरण गरीब, असहाय, दिव्यांग और जरूरतमंदों के बीच शनिवार को किया गया। इससे निश्चित रूप से कंबल प्राप्त करने वालों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी ।
कानपुर जाजमऊ में कानपुर समाज सेवा समिति द्वारा सिद्धनाथ घाट में पंहुचे सभी जरूरतमंदों को समिति द्वारा समय- समय पर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश किया जाता रहा है। इस कंबल वितरण की शुरुआत बाबा बाल योगी अरुण पुरी चेतन महाराज जी और समाजसेवी अनवार हुसैन अध्यक्ष अन्य लोगों ने कम्बल वितरित जरूरतमंद को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाकर शुरुआत की। तत्पश्चात बारी- बारी से यहां पहुंचे समिति से जुड़े लोगों और अन्य सामाजिक जनों ने बड़े ही प्रेम भाव से इन जरूरतमंद लोगों को कम्बल सप्रेम भेंट किया। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और सभी लोग अंतर्मन से समिति के बेहतरी और खुशहाली के लिए कामना करते और आशीर्वाद देते नजर आए ।
कानपुर समाज सेवी सीमित द्वारा कंम्बल वितरण किया जाएगा।।अध्यक्ष अनवार हुसैन उपाध्यक्ष जफीर सिद्दकी कोषा अध्यक्ष अमजद अली महामंत्री मुस्तकीम उर्फ बब्बन जेपी शर्मा वकील अहमद आदि*

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh