Advertisement

कोपरगंज में लकड़ी के गोदाम जीएसटी की टीम पहुंची छापा मारने

कोपरगंज स्थित लकड़ी व्यापारी के यंहा सर्वे करने पहुंची एसजीएसटी के अफसरों व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा….अफसरों से व्यापारियों की नोकझोक भी हो गई….सर्वे से गुस्साए व्यापारियों ने सड़क जामकर हंगामा कर दिया…एसजीएसटी के छापे और सर्वे का विरोध व्यापार संगठन लगातार कर रहा है….शुक्रवार शाम को एसजीएसटी के डिप्टी कमिश्नर कई अफसरों और पुलिस टीम के साथ कोपरगंज में जमजम ट्रेडर्स के यहां सर्वे करने पहुंचे थे….जांच पड़ताल शुरू ही हुयी थी की व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुँच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया….उधोग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह का कहना था कि छापे और सर्वे की वजह से दहसत का माहौल बना हुआ है….इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है…इसलिए इसका विरोध लगातार किया जाएगा….इसके बाद भी अगर कार्यवाही नहीं रुकी तो कानपुर से लेकर लखनऊ तक प्रदर्शन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh