Advertisement

नशेबाजों ने दिखाई दबंगई तो पब्लिक ने फूकी मोटरसाइकिल

कानपुर ब्रेकिंग

चकेरी क्षेत्र में बढ़ा अपराध का ग्राफ

नशेबाजों ने दिखाई दबंगई तो पब्लिक ने फूकी मोटरसाइकिल

मामूली कहासूनी पर दबंगों ने युवक को सरेराह पीटा

चकेरी में दबंगो के अंदर पुलिस का भय पूरी तरह से खत्म हो गया है,,जिसके चलते दबंग आये दिन राहगीर व दुकानदारों से मारपीट व नशेबाजी करते है,,देर रात नशेबाजो की नशेबाजी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया,,दबंगो ने युवक को बेरहमी से पीटा इलाके के लोगो ने विरोध किया तो दबंगो ने उनपर भी हमला बोल दिया,,,,

मामला चकेरी के घाउखेड़ा का है जहाँ देर रात नशेबाजी कर रहे नशेबाज को रोकने पर दबंगो ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी,,वही जब इसका विरोध करने इलाके के लोग पहुँचे तो उनपर भी दबंगों के साथियों द्वारा मारपीट की गई साथ ही दोनों तरफ से जमकर ईट पत्थर चले,,ईट पत्थर चलने के बाद जब इलाके के लोग एकत्र होने लगे तो दबंग असलहा लहराते हुए मौके से भाग गए वही भागने के दौरान एक दबंग अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया गुस्साई जनता ने मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया,,वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षो को पकड़कर थाने ले गई एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षो की तहरीर ले ली गई है आगे की कार्यवाही की जा रही है,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh