कानपुर। वैसे तो पूरे भारतवर्ष में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का मिशन हमारे प्रधानमंत्री मोदी व उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के कानपुर महा नगर व (स्मार्ट सिटी) की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है। जिसमें भ्रष्ट नगर निगम कर्मचारी व राजनेताओं की पोल खोलते हुए दिखाई दे रही है। व स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि जोन-5 गोविंदनगर विधानसभा के अंतर्गत, वार्ड-34 रतनलालनगर, एच.आई.जी. पुल रतनलालनगर, महादेवनगर व संजयनगर कच्ची बस्ती के समीप सी.टी.आई. नहर हैं। सिंचाई विभाग ने खानापूर्ति करते हुए, नहर की सफाई की वह अभी भी बहुत गंदी हैं। उससे निकाली हुई गंदगी को सड़क के बीचो-बीच रख दिया गया हैं। जिससे सड़क बाधित हो गई हैं। क्षेत्रीय लोग, राहगीरों व स्कूली बच्चों को अधिक असुविधा हो रही हैं। कई गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। मुख्य रूप से संजयनगर बस्ती, महादेवनगर बस्ती और रतनलालनगर क्षेत्र के सभी लोगों को अधिक समस्या हो रही हैं। कानपुर नगर निगम, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सभी सो रहे हैं। अभी जो कानपुर नगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है , वो ढकोसला किया जा रहा हैं, असल में धरातल पर वह कार्य नहीं हो रहा है जो वास्तव में होना चाहिए। आज उसी गंदगी,व कूड़े के ढेर के ऊपर बैठकर, कानपुर नगर निगम, सिंचाई विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना विरोध व्यक्त किया हैं। अगर अतिशीघ्र गंदगी नहीं उठाई जाती हैं तो, ट्रैक्टर-ट्राली में गंदगी को भर के कानपुर नगर निगम में फेंकने का कार्य किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कानपुर नगर निगम की होगी। पप्पू, भगवानदास, राम, सुजीत, राजेश, रितिक आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
बदबूदार कचरे पर बैठकर कूड़ा व गंदगी उठवाने के लिए किया प्रदर्शन


















