Advertisement

युवा केंद्र चकरपुर में 74वां पी आर डी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया

आज युवा केंद्र चकरपुर में 74वां पी आर डी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में मंडल के 6 जनपदों के पीआरडी स्वयंसेवकों की टोली द्वारा प्रतिभाग किया गया इसमें पी आर डी स्वयंसेवकों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया परेड की सलामी मंडलीय जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती आरती जयसवाल द्वारा ली गई जिस का मूल्यांकन पुलिस लाइन से आए उप निरीक्षको द्वारा किया गया इस परेड में प्रथम स्थान जनपद कानपुर नगर द्वारा प्राप्त किया गया द्वितीय तृतीय स्थान पर इटावा व कानपुर देहात जनपद रहेlइस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कमल किशोर द्वारा विजेता रहे जवानों को पुरस्कृत किया गया समारोह में कार्यक्रम प्रभारी श्री अनिल कुमार तिवारी, विभिन्न जनपदों से आए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक उपस्थित रहेl

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh