Advertisement

हेल्थ वर्कर्स व मातृ शिशु महिला कल्याण कर्मचारी संघ ने 5 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

कानपुर नगर 12 दिसम्बर 2022, उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स व मातृ शिशु महिला कल्याण कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तर से संयुक्त आवाहन पर मांगो की पूर्ति हेतु जनपद शाखा कानपुर नगर द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर( जिसमे मुख्य रूप से वेतन विसंगति व पुरानी पेंशन बहाली) आज दिनांक 12/12/2022 दिन सोमवार को समय 10:00 बजे से चार बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर उपवास रखकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश को मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्व विष्णु पाल ,विमल कुमार वर्मा मंशा सिंह,प्रमिला श्रीवास्तव, अंजुला सोनकर, सरिता सिंह, बेदमती,किरन यादव, सीमा सचान, मंजू,आराधना,आशा बाजपेयी के अलावा मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद कुरील,राजेन्द्र पटेल,सुरेन्द्र सिंह सेंगर, अखिलेश मिश्र,के,पी,सिंह गुर्जर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh