Advertisement

इतिहास के अदभुत पल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कानपुर, आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में इतिहास विभाग के तत्वावधान में इतिहास के अदभुत पल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य प्रोफ़ेसर ऋतंभरा ने दीप कर किया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रीति त्रिवेदी ने स्वागत किया एवं रिपोर्ट पढ़ी। छात्राओं के लिये विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। डॉक्टर स्वाति ने राष्ट्रीय आन्दोलन पर क्विज करवाई एवं पोस्टर प्रतियोगिता करवाई। परमानंद ने इतिहास के महत्व की चर्चा की तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मंत्र भी बताए। छात्राओं ने राष्ट्रवाद पर स्वरचित कविताएँ सुनाई एवं देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का मंचन भी किया। छात्राओं ने देशभक्ति के ओजस्वी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम् का आकर्षण छात्राओं की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता थी। विजयी छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में प्रो० आरती सक्सेना, गीता वर्मा, नीलम चौहान, अर्चना सक्सेना, अर्चना त्रिपाठी, ममता शुक्ला, अंजु रानी, डॉ आकांक्षा आदि उपस्थित रही। संचालन कु प्रिया यादव ने किया तथा निर्णय की घोषणा डॉ आकांक्षा ने की। क्विज में श्रेया अव्वल रही। पोस्टर प्रतियोगिता मे अव्वल रही। निबन्ध प्रतियोगिता मे कु० दीपा चौधरी विजयी रही छात्राओं की स्वरचित कविताएँ दर्शकों के आकर्षण की केंद्र रही। कार्यक्रम का संयोजन प्रो० प्रीति त्रिवेदी एवं ने किया डा० स्वाती ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh