Advertisement

लाल बंगला बाजार के कपड़ा व्यापारी के घर चोरो ने नकदी व ज्वैलरी समेत तीस लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया

कानपुर के चकेरी के लाल बंगला बाजार के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के घर चोरो ने दीवार फांदकर नकदी व ज्वैलरी समेत तीस लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की.

डिफेंस कॉलोनी निवासी तेजेन्दर सिंह आनंद की लाल बंगला बाजार में जे एस फैशन के नाम से कपड़े की दुकान है. तेजेंदर के अनुसार मंगलवार की रात वह परिवार के साथ सो रहे थे तभी चोर दीवार फांदकर घर मे घुसे और कमरे का दरवाजा तोड़ नकदी व ज्वैलरी समेत तीस लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया. दूसरे दिन बुधवार सुबह जब परिवार को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर छानबीन की.
थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि चोर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आते जाते दिखाई दिए हैं. चोरो ने घर मे चोरी के बाद पास के मंदिर में भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। है. फुटेज का आधार पर चोरो की पहचान की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh