Advertisement

ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा।

निकाय चुनाव में शत प्रतिशत सीटें जीतने के लिए भाजपा दक्षिण जिला इकाई हर पहलू पर गंभीरता से विचार कर रही है। वार्डों का आरक्षण घोषित होने के बाद पार्टी जातीय समीकरण साधते हुए प्रत्याशी चयन, बूथ मैनेजमेंट लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे घर-घर संपर्क अभियान आदि सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल एवं जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारियों,एवं मंडल समन्वयकों संग निकाय चुनाव के बारे में चर्चा की।

बैठक में श्री पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से जनता के बीच घर घर जाकर लोगों से संपर्क व संवाद स्थापित करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही परिवारों के सुख दुःख के साथी बनें। लोगों से सरकार व पार्टी का फीडबैक ले और समस्याओं का समाधान कराने में उनके मददगार बने। लोगों से संपर्क करें उनके परिवार का हिस्सा बने और भावनात्मक जुड़ाव बनाएं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को देश की उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं की सही जानकारी नहीं है,विपक्षी पार्टियां ऐसे लोगों के बीच दुष्प्रचार कर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे निपटने का सबसे सटीक एकमात्र उपाय लोगों से निरंतर संपर्क व संवाद बनाए रखना है।
श्री पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव में टिकट किसी एक कार्यकर्ता को ही मिलेगा लेकिन अन्य सभी कार्यकर्ता आपस में समन्वय बनाये रखें। मंडल स्तर पर जो भी आवेदन आए हैं उनको सूची बनाकर जिला कार्यालय में जमा कराएं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल में अधिक से अधिक पार्षद जिताने के लिए प्रतिस्पर्धा रखेl सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के घोषित प्रत्याशी को समर्थन देकर चुनाव जितायें।
उन्होंने हर घर से संपर्क कर सीधा सरोकार स्थापित करने और परिवार के साथ मुश्किल से मुश्किल समय में खड़े रहने को कहा। सशक्त मंडल ही पार्टी की जीत का आधार बनेंगेl सभी मंडल पार्टी के कार्य करने में सक्षम होlउन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता माह के प्रत्येक अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को अवश्य सुने।आगामी 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली मन की बात को बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता सुने सभी वार्डों में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक आयोजित हो।सभी वार्डों में आई टी एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्ता सक्रिय रहे। बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण कर जनता को जोड़ा जाए। विजय बहादुर पाठक ने G-20 की मेजबानी भारत को और अध्यक्षता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ.वीना आर्या ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह में मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हो और शक्ति केंद्र को और मजबूत करने की योजना बने।मंडल स्तर पर पिछले कार्यों की समीक्षा हो और आगामी कार्य योजना की भी चर्चा हो।
बैठक में सह प्रभारी रणवेन्द्र सिंह धुन्नी ने कहा कि हमारे लिए सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है।मंडल अध्यक्ष वार्ड में जिताऊ प्रत्याशी को पहचाने।मंडल में अधिक से अधिक वार्ड जीतने को ही प्राथमिकता दें।
बैठक में प्रमुख रूप से शिवराम सिंह,रामबहादुर यादव,प्रबोध मिश्र,संजय कटियार,विनोद शुक्ला, गणेश शुक्ला,रीता शास्त्री, सुरेन्द्र प्रताप सिंह ,अखिलेश अवस्थी, मनोज पंत,सुरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
मनीष त्रिपाठी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh