Advertisement

सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ वे लोकतंत्र बचाने के लिए अब सड़कों पर होगा संघर्ष

कानपुर, प्रसपा का सपा में विलय होने के बाद प्रथम कानपुर आगमन पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का नीवर्तमान अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने गंगा पुल पर 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया उत्साहित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश नहीं किया जाएगा! इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर संघर्ष करने का समय आ गया है!बीजेपी के लोग विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न कर रहे यह अच्छा संदेश नहीं है बीजेपी गलत परंपरा को बढ़ावा दे रही है लोकतंत्र में भविष्य के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है
बीजेपी के इस उत्पीड़न का जनता चुनाव में जवाब देगी सपा चार बार सत्ता में रही है लेकिन विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न नहीं किया गया हमारा दावा है कि निकाय चुनाव में सपा की जीत होगी
सत्ता आने पर सपा नेताओ पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस होंगे बेगुनाहों और निर्दोष के मकान पर बुलडोजर चलाना लोकतंत्र में भविष्य के लिए ठीक नहीं है भाजपा बुलडोजर से विपक्ष को डराना चाहती है लेकिन बुलडोज़र के खिलाफ सपा हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी अब पार्टी को मजबूत करेंगे कानपुर में कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह की शुरुआत कर दी है
अखिलेश यादव नेताजी की राह पर चल रहे भविष्य में समाजवादी पार्टी को इसका बड़ा फायदा मिलेगा
आरक्षण पर निकाय चुनाव में ओ बी सी आरक्षण की समाप्ति का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है समाजिक न्याय की लड़ाई को इतनी आसानी से कमजोर होने नहीं दिया जा सकता आरक्षण पाने के लिए जितना बड़ा आंदोलन करना पड़ा था उससे बड़ा आंदोलन इसे बचाने के लिए करना पड़ेगा कार्यकर्ता तैयार रहे
पूर्व मंत्री के स्वागत में प्रमुख रूप से नीवर्तमान अध्यक्ष आशीष चौबे , अब्दुल समी शाह, अखलाख अहमद,राजेंद्र खरै,किसलय दीक्षित, प्रदीप सचान ,राकैश यादव,हरी कुशवाह,ऋषि दुबे, अशरफ अंसारी, आनंद शुक्ला,सरवन गौतम,अजय शर्मा,अर्जुन चौधरी,अभिषैक यादव,मनीष सोनी,सचिन जायसवाल, रेहान,पंकज बाथम धीरज पंडित, बलराम गुप्ता, समशाद मोहम्मद,राना खान , सबाना परवीन,इमरान राजा , राकैश राव ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh