Advertisement

पांडु नगर के ई.एस.आई.सी.अस्पताल के पुनः शुभारंभ को लेकर श्रम एवम रोजगार मंत्री से मिले सांसद पचौरी,सौंपा पत्र

करोड़ों फूंकने के बावजूद विभागीय अनदेखी का शिकार हो गया पांडु नगर स्थित (ई.एस.आई.सी.) चिकित्सीय अस्पताल

— पांडु नगर के ई.एस.आई.सी.अस्पताल के पुनः शुभारंभ को लेकर श्रम एवम रोजगार मंत्री से मिले सांसद पचौरी,सौंपा पत्र

— बोले : वर्ष 2016 में 376 करोड़ लागत से 300 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का हुआ था शिलान्यास…

कानपुर 6 जनवरी । जिले के 80 हजार कर्मचारियों को (ई.एस.आई.सी.) चिकित्सीय सुविधाएं दिए जाने को लेकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 2 वर्ष पूर्व 376 करोड़ रुपए की लागत से पांडुनगर में 300 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का नया भवन बन कर तैयार तो होगया पर रखरखाव के अभाव व दिल्ली कॉरपोरेशन मुख्यालय द्वारा इस ओर गंभीरता ना दिखाए जाने के चलते इस (ई.एस.आई.सी.)अस्पताल में चिकित्सीय सेवा योजना आजतक शुरू नही हो सकी । वर्ष 2016 में 376 करोड़ की लागत से इस अस्पताल का शिलान्यास हुआ था । यह जानकारी दिल्ली प्रवास के दौरान नगर सांसद सत्यदेव पचौरी ने श्रम एवम रोजगार मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र यादव से हुई मुलाकात के दौरान कही । उन्होंने मंत्री से मुलाकात के दौरान नगर में (ई.एस.आई.सी.) चिकित्सीय सेवा यथा शीघ्र प्रारंभ किए जाने का अनुरोध किया है ताकि हजारों श्रमिको व उनके आश्रित परिवारों को चिकित्सीय सुविधा से स्वास्थ लाभ मिल सके ।
श्री पचौरी ने श्रम एवम रोजगार मंत्री से पत्र के माध्यम से पांडु नगर स्थित ई.एस.आई.सी.अस्पताल के वर्तमान हालातो से वाकिफ करवाते हुए उनका ध्यान आकर्षित करते हुए बताया की करोड़ों के लागत से उक्त अस्पताल के नवीनीकरण के बावजूद चिकित्सीय उपकरणों के अभाव , चिकित्सकों एवम पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती न होने के चलते हजारों श्रमिको को इस अस्पताल से चिकित्सीय सुविधा नही मिल पा रही है । श्री पचौरी ने बताया की पांडु नगर (ई.एस.आई.सी.) चिकित्सीय अस्पताल के संचालित होने से बुंदेलखंड , झांसी , हमीरपुर ,फतेहपुर सहित आसपास के जिलों के गरीब तबके के लोगो को मिलने वाली चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने बताया की सही रखरखाव के अभाव में इसकी पुनः मरम्मत की नौबत आगयी 2 वर्ष पूर्व इस अस्पताल को जी.एस.वी.एम. मेडिकल कालेज द्वारा लिए जाने की योजना भी सिर्फ हवाहवाई हो रही है । श्री पचौरी ने मंत्री के संज्ञान लाया की वे बीते 2 वर्षो पूर्व 2021 में भी विभागीय मंत्री से मिले थे और इस विषय पर हुई वार्ता के साथ ही उक्त मुद्दे को सांसद सत्र के दौरान भी उठाया था। पर दिल्ली स्थित कॉरपोरेशन मुख्यालय में पांडूनगर (ई.एस.आई.सी.) चिकित्सीय सेवा की शुरू किए जाने पर केवल मंथन ही चलता रहा। पर कोई गंभीरता नही दिखाई गई।
श्री पचौरी ने श्रम एवम रोजगार मंत्री से शुक्रवार को हुई मुलाकात में दिए गए पत्र के माध्यम से
पांडु नगर स्थित (ई.एस.आई.सी.) चिकित्सीय अस्पताल को यथा शीघ्र प्रारंभ किए जाने का आग्रह किया है ताकि सिर्फ जिले के श्रमिक ही नही बल्कि आसपास के अन्य जनपदों से इलाज के लिए शहर आने वाले लोगो को चिकित्सीय सुविधाएं मिल सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh