– शहर के सर्वांगीण विकास पर सांसद पचौरी ने की समीक्षा बैठक….
— बोले सांसद: योजनाओं में शिथिलता स्वीकार नही कार्य गति करें तेज….
— आयुक्त कानपुर के निर्देशन पर बनाई गई आनंदेश्वर कोरिडोर कार्य समिति…
कानपुर 11 जनवरी । शहर के सर्वागीण, विकास को लेकर बहुप्रतीक्षित योजनाओं में स्मार्ट सिटी अंर्तगत बाबा आनंदेश्वर कोरिडोर , मलीन बस्तीयों के सर्वागीण, विकास के साथ ही पेयजल व्यवस्था एवं सीवर परियोजना की कार्य प्रगति आख्या के बाबत लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की ।
जिसमे सर्वप्रथम शहर के विकास व लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बाबा आनंदेश्वर धाम के भव्य कोरिडोर के तीन चरणों में पूर्ण होने वाले कोरिडोर के स्मार्ट सिटी अंतर्गत होने वाले 6 करोड़ राशि से प्रथम चरण के विकास कार्य व द्वितीय चरण की शुरुआत के बाबत भी समीक्षा की । सांसद ने स्मार्ट सिटी से होने वाले कोरिडोर के प्रथम चरण के कार्यों के विलंब से हो रहे कार्य में कारण पंचते हुए कहा की अब तक सुलभ व रैन बसेरा क्यों नहीं हटाया गया और बिजली के पोल हटाए जाने व बिजली के तार अंडर ग्राउंड किए जाने के बावत पूंछे पर नगर आयुक्त ने कहा की बिजली विभाग को उक्त कार्य का पैसा पास कर दिया गया है शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा साथ ही सर्दियों के कारण रैन बसेरा को अभी नहीं हटाया गया है जिसे पंपिंग स्टेशन के पास बने सुलभ की जगह रैन बसेरा व सुलभ को भी स्थानांतरण कर नवीनतम तकनिकी से शीघ्र ही बनाया जाएगा । नगर आयुक्त ने बताया कि द्वितीय चरण में ग्रीनपार्क से दरबार रोड चौड़ी करण व इंटरलॉकिंग का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। जिसमे गंगा किनारे रहरहे लोगो के घरों से निकलने वाले वेस्टेज को गंगा में बहाया जा रहा है जिसे भी द्वितीय चरण में उन सभी लाइनो को मेन सीवर लाइन से जोड़ दिया जायेगा। ताकि गंगा में होरहे जल प्रदूषण पर रोक लग सकेगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सांसद पचौरी ने कहा है कि कोरिडोर के कार्य के तीनो चरणो के मूर्त रूप दिए जाने की वीडियो ब्रीफिंग भी तैयार की जासके। जिसको रिपोर्ट सीडी सहित मुख्य मंत्री को प्रस्तुत की जायेगी ।
बाबा आनंदेश्वर कोरिडोर के निर्माण कार्य के व्यवधानों के निराकरण हेतु आयुक्त कानपुर के निर्देशन पर बनी समिति….
आपको बताते चले की बाबा आनंदेश्वर कोरिडोर के सप्ताहिक कार्य प्रगति की पल पल की रिपोर्ट जानने हेतु आयुक्त कानपुर राजशेखर के निर्देशन में डीएम को द्वारा एक प्रशासनिक कमेटी भी बनाई गई है । जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है । यह टीम मूल राजस्व अभिलेखों का परीक्षण करेगी और पूर्व से लेकर अब तक इन अभिलेखों में क्या परिवर्तन हुए है, उसे नोट करेगी और इसके साथ जो मन्दिर ट्रस्ट और अन्य स्टेक होल्डर्स है, उनसे वार्ता करते हुए सभी सरकारी जमीनों का अभिलेखीय परीक्षण व स्थलीय निरीक्षण करेगी तथा मन्दिर के आस-पास की दुकाने, मकान और स्थानीय लोगों से पूछतांछ कर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेगी। दुपरान्त जिलाधिकारी द्वारा उसका परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा । कार्य व्यवधानों को दूर करेगी । इस कमेटी के सदस्य गणों में केडीऐ सचिव, एसडीएम सदर ,अपर नगर आयुक्त सदर ,तहसीलदार सदर, प्रभारी अधिकारी नजूल , एसीएम तृतीय , नगर निगम जोन 4 के जोनल अधिकारी इस निगरानी समिति के सदस्य होंगे जो की बाबा आनंदेश्वर कोरिडोर के कार्य प्रगति की सप्ताहिक मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट कमिश्नर को देंगे।जिसपर अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व ने बताया है कि सभी सदस्यों के साथ बैठक करके प्रथम निरीक्षण कर लिया गया है जिसमें मंदिर परिसर में रह रहे वा आसपास अतिक्रमण किए लोगो के निवास अभिलेखों का परीक्षण भी किया जा रहा है साथ ही संबंधित तहसील वा नजूल रिकार्ड भी मौका मुआयना कर चेक किए जारहे है । इस समिति द्वारा निर्माण कार्यों आरहे व्यवधान का त्वरित निराकरण किया जायेगा ।
प्रदेश में पहली बार शहर में बन रही स्मार्ट बस्तियों के बाबत की समीक्षा….
साथ ही शहर उत्तर क्षेत्र में आने वाली 9 मालिन बस्तियों को स्मार्ट सिटी अंतर्गत उनके सर्वागीण विकास हेतु किए जारहे कार्यों के प्रथम चरण में चयनित 5 बस्तियों के सवा 4 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा चुका है ।जिनमे 4 मलिन बस्तियों में रानी घाट ,बुढ़िया घाट ,सरसैया घाट, व अस्पताल घाट को द्वितीय चरण में विकसित किया जायेगा। इस बाबत सांसद श्री पचौरी ने बताया की प्रदेश में पहली बार इन मालिन बस्तियों को स्मार्ट बनाया जारहा है । इन सभी बस्तियों को स्मार्ट बनाए जाने हेतु कार्यों में सड़क ,बिजली व पेयजल की व्यवस्थाओं के साथ स्वास्थ सेवाओं को प्रदान किए जाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भी बनाए जाने किं योजना है । ताकि शहर के सर्वागीण विकास में मलिन बस्तियों को स्मार्ट बनाया जा सकता है । इस बाबत सांसद पचौरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है की उक्त कार्यों के अंतिम चरण की वीडियो ग्राफी करवा जाना है ताकि प्रदेश में पहली बार कानपुर में इस स्मार्ट बस्तियों के होने वाले विकास के खांके उदाहरण प्रस्तुत हो सके।
हर घर जल योजना के तहत शहर वासियों को पेयजल समस्या से मिलेगी जल्द निजात…
जे.एन.यू.आर.एम. पेयजल योजना के तहत सैंकड़ों करोड़ खर्च होने के बावजूद अब तक शहर वासियों को पेयजल की सप्लाई पूर्णतया न हो पाने पर सांसद ने अधिकारियों पर खिन्नता जाहिर करते हुए कहा की इस कार्य की सुव्यवस्थित कार्य योजना को बना कर कार्य करे चार योजना की जगह एक ही योजना को पहले पूरा करे ।फिर किन्ही अन्य योजना को उठाए सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया की इस वर्ष के अंत तक इस योजना के तहत शहर वासियों को पेयजल की व्यवस्था सुचारू किया जाना है ।


















