Advertisement

प्रियंका यादव ने शिक्षकों से सम्पर्क करके प्रथम वरीयता में वोट देने का अनुरोध किया

कानपुर उन्नाव शिक्षक क्षेत्र से एम.एल.सी. प्रत्याशी प्रियंका यादव समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी ने उन्नाव जिले के डिग्री कालेज, इण्टर कालेज व वित्त विहीन शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, अध्यापकों, प्राचार्य लोगों से भेंट करके प्रथम वरीयता में वोट देने की अपील की। प्रियंका यादव ने कहा कि प्रदेश में 21,000 विद्यालयों में कार्यरत 3,50,000 शिक्षकों जिनके ऊपर माध्यमिक शिक्षा का भार है, उनके आंसुओं को पोंछने के लिए उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो अरब रूपये देकर वित्त विहीन अध्यापकों के आंसुओं को पोंछने का काम किया था लेकिन 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद वित्त विहीन अध्यापकों को मानदेय के रूप में दो अरब रूपया दिया जाता रहा था उसे बन्द कर दिया है। इससे यह साबित होता है कि उ०प्र० की वर्तमान सरकार वित्त विहीन अध्यापकों का विरोधी सरकार है ।शिक्षक एम०एल०सी० की प्रत्याशी प्रियंका यादव के साथ पूर्व विधायक उदय राज यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी धर्मेन्द्र सिंह यादव, उ0प्र0 युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह यादव आदर्श लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष श्री शाकिर अली उस्मानी चुनाव प्रभारी डा० राम गोविन्द जी, वित्त विहीन शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एम०एल०सी० लाल बिहारी यादव, पुत्तन सिंह यादव, एस0के0 साहू एडवोकेट, प्रो० अनुराग सचान, डा० अवधेश यादव, अरविन्द कुमार गौतम आदि लोग उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh