— शहर के सर्वगीण विकास हेतु सांसद ने मुख्य मंत्री योगी से की मुलाकात….
—- प्रस्तावित तीन मांगो पर सीएम ने जताई सहमति – सचिव को दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश….
— जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में मुख्य मंत्री ने कहा शहर विकास में बाधा नहीं बनेगा धनाभाव
— सरकार का भागीरथ प्रयास ( हर घर जल योजना ) को अधिकारी लगा रहे बट्टा – सीएम से स्थाई निराकरण की रखी मांग
— अधिवक्ताओं के लिए खुशी की खबर – हर अधिवक्ता का होगा अपना चेंबर.. सांसद पचौरी ने मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनवाने का सीएम को दिया प्रस्ताव.
कानपुर नगर 19 जनवरी । कानपुर लोक सभा अंतर्गत दिनो दिन बढ़ते जारहे यातायात के दबाव वा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 4 प्रस्तावित उपरगामी सेतु साथ ही सरकार की ” हर घर जल ” की अधूरी योजना एवं कचहरी में नवागंतुक वकीलों की बढ़ती संख्या के चलते होरहे अतिक्रमण से निजात का विकल्प लेकर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाए जाने सहित इन तीन प्रमुख सर्वगीण विकास के प्रस्तावो को लेकर गुरुवार को नगर सांसद सत्यदेव पचौरी ने उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वृहद चर्चा भी की ।
शहरवासियों को जाम से दिलाएंगे निजात : सांसद पचौरी – सीएम से मांगे 4 उपरगामी सेतु –
आपको बताते चले की शहर में दिनोदिन बढ़ते यातायात के चलते भीषण जाम की समस्या से जनमानस प्रतिदिन जूझना पड़ता है जिसके विकल्प रूप में शहर सांसद श्री पचौरी ने विगत वर्ष 2022 में मुख्य मंत्री को पत्रलिख कर 4 अतिरिक्त उपरगामी सेतु बनवाए जाने की मांग की थी ताकि शहर वासियों को सुगम यातायात उपलब्ध कराया जा सके । इन 4 उपरगामी सेतुओ में …..पहला – कानपुर नगर में गोविन्दपुरी सेतु चावला मार्केट चौराहा एवं नन्दलाल चौराहा पार करते हुए दीप टाकीज तिराहे तक 04 लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य कराए जाने एवं
2. कानपुर नगर में झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर समपार संख्या-240A दादानगर के पास प्रस्तावित 02 लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य ।
3. कानपुर नगर से उन्नाव- शुक्लागंज गंगा नदी सेतु पर पूर्व निर्मित पुल के सामान्तर नवीन सेतु का निर्माण कार्य । एवम
4 – नगर में ग्रीन पार्क चौराहे से फूलबाग चौराहे तक 03 लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण
कार्य हेतु पुनः पत्र के माध्यम से स्वीकृति मांगी है । सांसद श्री पचौरी ने बताया की इससे पूर्व भी वे इन दोनो उपरगामी सेतु निर्माण का प्रस्ताव बीते वर्ष जुलाई माह में भेजा था। जिसपर मुख्य मंत्री ने अपनी सहमती दे दी है।
सीएम से बोले सांसद पचौरी पेयजल योजना पर 15 साल में करोड़ों बहे फिर भी शहर की जनता प्यासी – स्थाई निराकरण की लगाई गुहार
भागीरथ बनकर शहर वासियों को प्यास की पूर्ति करने शहर सांसद सत्य देव पचौरी ने एक बार फिर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर बीड़ा उठाया है गुरुवार को उन्होंने पुनः मुख्यमंत्री से स्थाई निराकरण को लेकर मुलाकात की उन्होंने सीएम से मिलकर कानपुर नगर में सरकार की हर घर जल योजना के तहत सरकार की योजनाओं को बट्टा लगा रहे विभाग की शिकायत करते हुए बताया। कि वर्ष 2007 में 853 करोड़ की लागत से बिछाई गई जेएनयूआरएम अपूर्ण वाटर लाइन के कारण शहर की जनता अब भी प्यासी है । उन्होंने कहा की 2007 से 2012 तक 5 वर्ष की अवधि में उक्त कार्य को पूर्ण किया जाना था,लेकिन लापरवाही के चलते 17 वर्ष बीत जाने के बावजूद जनता प्यास से तड़फ रही है ।
उन्होंने शिकायती रूप में कहा की पूर्व में कार्यरत अधिकारियों की मिली भगत वा लापरवाही के चलते वाटर लाइन की अधूरी डाली गई । जिसकी पूर्व में जांच भी नही की गई । अब अपूर्ण कार्य की गलती सुधारने के नाम पर विभाग अतिरिक्त बजट मांग रहा है । श्री पचौरी ने कहा की उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में आपके निर्देश पर प्रमुख सचिव, विकास विभाग, उ0प्र0 द्वारा, मुख्य अभियन्ता (आ0क्षे0) उ०प्र० जल निगम (नगरीय), आगरा से जाँच कराई गई,थी जिसमें यह पाया गया कि “जे.एन.एन.यू. आर. एम. कार्यक्रम के अन्तर्गत बिछायी गयी मुख्य जी.आर.पी. फीडरमेन पाइप लाइन में प्रायः लीकेज परिलक्षित होता है, जिससे कानपुर जलापूर्ति फेज-1 एवं फेज-2 की जलापूर्ति बाधित होती है” । साथ ही बिछाई गई वाटर लाइनों में अधिक गैप होने के कारण भी अनके क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से वाधित रहती है। जिसके कारण कानपुर नगर की अधिकांश जनसंख्या शुद्ध पेयजल आपूर्ति से वंचित है। इस सम्बन्ध में शासन स्तर पर अनेकानेक प्रयासों के बावजूद अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकला इसलिए पुनः सीएम से उक्त समस्या से स्थाई निराकरण की मांग की है। इस बाबत सीएम ने उक्त पेयजल की गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर अपने मुख्य निज सचिव संजय प्रसाद को निर्देशित करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए है ।
अधिवक्ताओं के लिए खुशी की खबर – बन सकेगा हर अधिवक्ता का होगा चेंबर…
यातायात समस्या से शहर का प्रत्येक हिस्सा जूझ रहा है जिसमे सबसे ज्यादा जाम बड़ा चौराहा से कचहरी वा वीआईपी रोड पर लगता है इसका मुख्य कारण इस रोड पर फैला अतिक्रमण तथा कानपुर कचेहरी में विधि व्यवसाय कर रहे नवागंतुक अधिवक्ताओं द्वारा अनाधिकृत रूप से रोड के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए चेंबरो तथा हजारों की संख्या में रोज कचहरी आने वाले अधिवक्ता वा वादकारियों के रोड पर खड़े वाहनों के कारण होता है यह ही नही दोपहर के वक्त रोड पर सकड़ों की संख्या में खड़े वाहनों के कारण स्थान अतिक्रमण के चलते आवाजाही बाधित हो जाती है जिसका असर कई किलोमीटर तक जनता को जूझना पड़ता है जिसका स्थाई विकल्प सुझाते हुए सांसद पचौरी ने मुख्य मंत्री को दिए तीसरे प्रस्ताव में कही । पचौरी ने कहा की जिलाधिकारी कंपाउंड से लेकर जिलाधिकारी मुख्य गेट तक आसपास फैले अतिक्रमण को हटाया जाए साथ ही विस्थापन के विकल्प रूप में स्थाई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में अधिवक्ताओं के नवीतम चेम्बरों के निर्माण की मांग रखी है । सांसद पचौरी ने बताया की कानपुर कचेहरी में प्रदेश के सर्वाधिक लगभग 8000 से ज्यादा पंजीकृत अधिवक्ता प्रतिदिन विधि व्यवसाय करते है। जिनमें से केवल 800 अधिवक्ताओं के पास व्यवसाय हेतु स्थाई चैम्बर उपलब्ध है तथा शेष अन्य अधिवक्ता कचेहरी परिसर में ही अस्थाई चैम्बर बनाकर अपना विधि व्यवसाय करने को मजबूर हैं।* इससे जहाँ एक ओर परिसर में अव्यवस्था व्याप्त रहती है वहीं दूसरी ओर आमजनमानस को यातायात की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में बने अधिवक्ताओं के चैंबर सभी अधिवक्ताओ को इससे बड़ी राहत मिलेगी और सरकार के इस प्रयास से अधिवक्ताओं के विधि व्यवसाय करने के लिए स्थाई चेंबर होंगे। उन्होंने उक्त प्रस्ताव को दृष्टिगत करते हुए पर्याप्त मात्रा में मल्टीस्टोरी चेम्बर का निर्माण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी, कानपुर नगर से परीक्षण कराकर विस्तृत कार्ययोजना बनाए जाने की मांग की जिसपर मुख्य मंत्री ने उक्त विषय को तत्काल संज्ञान में लेकर अपनी सहमति जताई है साथ ही उक्त मामले की जांच के साथ निज सचिव को प्रभावी कार्यवाही अग्रसारित करने के निर्देश भी दिए है ।
… इनबॉक्स….
शहर विकास में बाधा नहीं बनेगा धनाभाव : मुख्यमंत्री योगी
सीएम बोले यूपी में बढ़ाए उधोग – उधोगपतियों से करवाए निवेश….
इसके साथ ही गुरुवार को सीएम आवास पर शहर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ हुई मीटिंग में सहमति जताई है और कहा है उन्होंने कहा की कानपुर शहर के विकास में जहां भी मेरी आवश्कता होगी मैं सदेव प्रस्तुत रहूंगा । विकास के नाम पर धनाभाव आड़े नहीं आने दिया जायेगा। इसके साथ ही मुख्य मंत्री ने कहा की शहर में विकास वा आकस्मिक सेवा हेतु मुख्यमंत्री त्वरित विकास निधि योजना तहत सांसद को 5 लाख वा विधायको 3 लाख कभी भी लेसकते है । मुख्य मंत्री ने कहा की हमारे यूपी में उद्योगों में भी विकास लाना है जिसके लिए यूपी में उधोग स्थापना वा उधोगपतियों से धन निवेश करवाने की भी बात कही है ।


















