कानपुर।अभिभावक न्याय मोर्चा ने स्कूल किताबों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सड़क पर नारेबाजी करते हुए सत्याग्रह किया।राय पुरवा में सत्याग्रह करते हुए अभिभावक न्याय मोर्चा के संयोजक राकेश मिश्रा और संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की वर्तमान में अभिभावक पहले ही महंगाई का दंश बुरी तरह से झेल रहा हैं।वर्ष 2023 के लिए स्कूलों ने फीस अध्यादेश का हवाला लेते हुए फीस दस प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय ले लिया है और ऐसे में अब किताबों की कीमतें भी आसमान छुएंगी।यह तो शिक्षा के व्यापरीकरण का सबसे विकृत रूप है।किताबों का कंटेंट बदला जा रहा है ताकि पुरानी किताबों को उपयोग न हो सके।मांग की गई की केंद्र और प्रदेश सरकार तत्काल हस्तक्षेप करके इस बात को सुनिश्चित करे कि किताबों की बिक्री पुरानी दरों पर ही हो।साथ ही मांग की गई की यदि इस साल महंगी किताबें दी जा रही हैं तो इस साल स्कूलों द्वारा कोई भी फीस वृद्धि न हो।
रवि शुक्ला,संजीव चौहान,सुनील यादव,अमिता दुबे,नवीन अग्रवाल,विनय कुमार,प्रदीप तिवारी, मो साकिफ कुरैशी आदि थे।


















