Advertisement

कानपुर में ठंड से हो रही हार्ट और ब्रेन अटैक से मौतों के बाद निमोनिया का खतरा बढ़ गया है

– कानपुर में ठंड से हो रही हार्ट और ब्रेन अटैक से मौतों के बाद निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। सोमवार देर रात तक के आंकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटे में निमोनिया से 5 लोगों की मौत हो गई। वायरल संक्रमण फैलने की वजह से निमोनिया हो रहा है और रोगी शॉक में जा रहे हैं। संक्रमण फैलने के चलते रोगियों में ब्लड प्रेशर तेजी से गिर रहा है और मौत का कारण बन रहा है।
मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि, वायरस संक्रमण के बाद मरीजों को न्यूमोनाइटिस हो रहा है। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के 8 रोगी भर्ती हुए हैं। सोमवार को तीन रोगियों की मौत हार्ट अटैक और दो की ब्रेन अटैक से मौत हुई है। ओपीडी में इन दिनों वायरल संक्रमण से निमोनिया के रोगी अधिक आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि, फेफड़ों में संक्रमण का हो जाना निमोनिया कहलाता है। इससे फेफड़े में सूजन की स्थिति बन जाती है। निमोनिया मुख्य रूप से विषाणु और जीवाणु के संक्रमण से होता है। यह वायरस, बैक्टीरिया और पेरासाइट्स के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा दूसरे रोगों के संक्रमण से भी होने की संभावना रहती है। निमोनिया संक्रमण के प्रमुख लक्षणों में खांसी, सीने में दर्द, बुखार और सांस लेने में कठिनाई होती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh