Advertisement

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस को बकवास बताते हुए कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग कर ठंड में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। इस मामले में सपा के शीर्ष नेतृत्व ने मौन धारण कर रखा है। सपा के नेता स्वामी प्रसाद के बयान को निजी बता रहे हैं। वहीं, कानपुर में भी लोग स्वामी प्रसाद के बयान का पुरजोर विरोध कर, कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। बताते चलें कि, स्वामी पहली बार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में नहीं आए हैं। इस तरह के बयान पहले भी दे चुके हैं। स्वामी ने साफ किया कि यह बयान उनका व्यक्तिगत है। बयान से पार्टी से कोई मतलब नहीं है। उधर, यूपी के कई जिलों मे स्वामी प्रसाद के बयान का जबरजस्त विरोध देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh