Advertisement

कानपुर में छात्रों की बाइक पुलिस वालों से लड़ी तो पुलिस वालों ने दोनों छात्रों की पिटाई की दोनों का शरीर काला पड़ गया इसके बाद दोनों पर 151 की कार्यवाही दी, जहां अदालत से उनकी की जमानत हुई इसके बाद परिजन आज दोनों बच्चों को लेकर पुलिस ऑफिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे वहां उन्होंने अपनी चोटों को मीडिया को दिखाया इसमें आशीष बीएससी कर रहा है जबकि नमन बीएड कर रहा है इनके परिजनों ने रोते हुए पुलिस की गुंडई का जिक्र किया पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपी दरोगा जितेंद्र बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया वही पूरे मामले की जांच एसीपी बाबू पूर्वा संतोष सिंह को दी गई है डीसीपी साउथ प्रमोद सिंह का कहना है की जांच में अगर दरोगा दोषी पाया जाता है तो ससपेंड की करवाई की जाएगी। वही पीड़ित छात्र के परिजनों का कहना है की छोटे भाई के जन्मदिन में उनका बेटा पीजा लेने ग य था जब घर वापस नही आया तो फोन किया लेकिन जब फोन नही उठा तो उन्होंने गोविंद नगर थाने में शिकायत करने के लिए गए तो वहां अपने बेटे की हालत देख चौंक गए वही पुलिस ने दोनों के ऊपर 151की कार्यवाही कर दी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh