Advertisement

शिक्षा से जागरूक करना वक्त की जरूरत, बेदीनी बढ़ रही है:मौलाना मोहम्मद महताब आल

कानपुर, हजरत ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती रहमत उल्लाह अलैहि लोकतंत्र विचार धारा रखते थे!आप रंग व नस्ल, धर्म और जाति पात की परवाह किये बगैर हर आने वाले का बहुत खुश दिली के साथ स्वागत करते और मेहमान नवाजी में कोई कमी न रखते आप के विसाल के बाद आप का मजारे मुबारक उन लोकतांत्रिक व्यवहारों का नजारा आज भी पेश कर रहा है. उक्त विचार आल इंडिया गरीब नवाज हफ्ता के बैनर तले सातवें आयोजित जलसा से कौसिल के शहरी अध्यक्ष खलीफा सरकार साहिरे मिल्लत मौलाना मोहम्मद महताब आलम कादरी मिस्बाही ने मोहल्ला हीरामन पुरवा में व्यक्त किया. मौलाना ने कहा कि यह कहना कि ख्वाजा गरीब नवाज एक खास तबका के रहनुमा हैं शायद बेमायने होगा. आपको जात बिना किसी भेद-भाव हर व्यक्ति के लिए मसीहा थी आज लोग कुरआन व सुन्नत और अल्लाह के वलियों की तालीमात से दूर होते जा रहे है जिसके परिणाम स्वरूप लोग बेदीनी की तरफ बढ़ते जा रहे है. इस्लाम दुशमन ताकतें अपने मिशन में सरगर्म हैं ऐसे समय पर बुद्धिजीवियों,ओलमा अइम्मा और मशाएल को अपने व्यक्तिगत इख्तिलाफात को किनारा कर समाज हित में एक जुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है मौलाना अनवर खान कादरी ने ख्वाजा गरीब नवाज की बुजुर्गों पर चर्चा करते हुए कहा कि बड़ों की इज्जत छोटो पर शफकत माँ व बहनों की इज्जत व इस्मत की हिफाजत और भाईचारा व मुहब्बत का संदेश पूरी जिंदगी दिया लोग आप के कर्तव्यों को देखकर आप की मुहब्बतों के असीर हो जाते सर्व प्रथम जलसे की शुरूआत हाफिज अब्दुलहफीज बरकारी ने कुरआन शरीफ की तिलावत से किया और पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की बारगाह में नात शरीफ का नजराना जनाब यूसुफ रजा, हाफिज मो०-अरशद ने पेश किया. जलसे की अध्यक्षता मुफ्ती नजमुद्दीन क़ादरी ने और संचालन जनाब राब्बीर अशरफी कानपुरी ने किया अन्त में सलाम व कयाम और मुल्क के लिए अमन व सलामती की दुआ कीगई. इस अवसर पर मुख्य रूप से मुफ्ती मो० मुमताज़ मिस्बाही, मौलाना गुलाम हसन, हाफिज आसिफ, हाफिज फिरदौस, मास्टर इकबाल नूरी मो० नज़ीर खान, रईस खान अबरार भाई आदि उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh