Advertisement

नशे के आदी युवाओं की बर्बादी का मंजर हर जगह खुलेआम…ज्योति बाबा

नशे के आदी युवाओं की बर्बादी का मंजर हर जगह खुलेआम…ज्योति बाबा

स्मैक के नशे में सुलग रही जवानी…ज्योति बाबा

 

देश में बड़े स्तर पर जागरूकता की कमी के चलते बेलगाम युवा नशाखोरी…ज्योति बाबा

कानपुर। आज से कुछ ही साल पहले की बात है घर में बच्चे तंबाकू का पैकेट लाते हुए भी डरते थे उन्हें डर रहता था कि अगर किसी ने देख लिया तो इसके लिए उन्हें सजा मिलेगी, परंतु आज सर्वत्र ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं कि घर में लोग अपने बच्चों के सामने ही शराब या तंबाकू का प्रयोग सहजता से करते हैं इससे बच्चों में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि बच्चा बड़ों के व्यवहार से प्रभावित होता है आज अल्ट्रा मॉडर्न बनने के चक्कर में घर के मुखिया ही घरों में बीयरबार बनाते हैं उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के तहत वरदान फाउंडेशन व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में आयोजित नशा मुक्त ज्ञान यज्ञ समारोह में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख, नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कही, ज्योति बाबा ने आगे कहा कि दुनिया भर में शराब पीकर होने वाली सड़क हादसों पर नजर डालने पर पता चलता है नशे का सेवन कर गाड़ी चलाने से स्पीड का पता ही नहीं चलता है मिडास परिवार के उपेंद्र मिश्रा व नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के शैलेंद्र पांडे ने जोर देकर कहा कि ज्योति बाबा ने देश के युवाओं को नशा मुक्त बनाने का अभियान जो चला रखा है उसे जन-जन तक पहुंचाने हेतु अब सबका साथ सबका विश्वास के तहत जमीनी स्तर पर अध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ के द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख सर्वश्री विशाल वशिष्ठ, रामस्वरूप वर्मा,जीतू शर्मा,संजय रावत, इला बाजपेई,सोशल एक्टिविस्ट गीता पाल, संघप्रिय प्रजापति इत्यादि थे। अंत में सभी को नशा मुक्त युवा भारत के लिए प्राण प्रण से जुटने का संकल्प ज्योति बाबा ने कराया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh