Advertisement

समर्थ भारत के विराट संकल्प को मजबूत नीव देगा बजट : सांसद पचौरी..

समर्थ भारत के विराट संकल्प को मजबूत नीव देगा बजट : सांसद पचौरी..

— वंचितों को वरीयता देने वाला बजट : सांसद पचौरी …

— अमृत काल के पहले बजट में टैक्स कटौती समेत हुए तमाम बडे़ ऐलान….

— ” मेक इन इंडिया और मेक आई वर्क फॉर इंडिया ” को बढ़ावा : पचौरी …

कानपुर 1 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में अमृतकाल का पहला बजट पेश किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। ये बजट वंचितों को वरीयता देने वाला है । जिसमे टैक्स कटौती समेत हुए तमाम बडे़ ऐलान….भी किए गए है जिसमें मध्यम वर्गीय परिवारों का भी खास ध्यान रखा गया है
टैक्स में हुए बदलाव के चलते अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इतना ही नहीं निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी बड़ी सौगात दी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया गया। इसके अलावा किसानों, युवाओं और छात्रों के लिए बडे़ ऐलान किए गए।
बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है । उन्होंने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था की सही दिशा चाल में सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है । वही पेश हुए बजट की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। जिस पर कानपुर के लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी ने आज पेश हुए बजट की प्रशंसा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने ने कहा की निर्मला सीतारमण के बजट ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है । साथ ही जनआकांक्षी समाज के चौमुखी विकास अंतर्गत गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग समेत सभी के सपनों को पूरा करने वाला बजट है , दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है। जिससे दुनिया में भारत का कद भी बढ़ा है। ससंद पचौरी ने कहा है कि इस वित्तीय बजट में सात लाख रुपये तक की आमदनी वाले करदाता कोई अब कोई टैक्स नहीं देना होगा। लेकिन उससे ज्यादा आमदनी की सूरत में संबंधित टैक्स स्लैब की दरें लागू होंगी। बजट 2023 में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया है, चांदी और सिगरेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का एलान, क्रूड ग्लिसिरीन पर लगे कस्टम ड्यूटी को 7.5 से घटाकर 25 करने का प्रस्ताव के साथ ही , प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है ।अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार की पुरानी गाडियों और एबुलेंस को नष्ट करने के लिए मदद की जाएगी इसके लिए राज्य सरकारों को भी मदद दी जाएगी। जो को सरकार का सराहनीय कदम है । पीएम प्रणाम नाम का नया कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जिसके तहत कृत्रिम खाद की इस्तेमाल को कम कर नैचुरल खाद के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। ” मेक इन इंडिया और मेक आई वर्क फॉर इंडिया ” को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के तीन सेंटर बनाए जाएंगे जो तीन आला संस्थानों में बनाए जाएंगे। भारतीय रेलवे के लिए 240 लाख करोड़ का आवंटन करने की व्यवस्था की गई है, जो अब तक का सबसे बड़ा है. इससे पहले 2013-14 में जो आवंटन किया गया था ये उससे 9 गुना अधिक है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh