Advertisement

आयकर स्लैब में सात लाख तक आय करमुक्त किया जाना कर्मचारियों /शिक्षकों के लिए बजट फायदेमंद-राजाभरत अवस्थी

कानपुर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने वित्त मंत्री द्वारा  जारी किए गए बजट में सात लाख तक आय पर कर शून्य किए जाने को कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए लाभकारी बताया। वहीं पुरानी पेंशन बहाली न होने से कर्मचारी-शिक्षकों में निराशा हुई है। श्री अवस्थी ने बताया कि सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति में प्राप्त धनराशि को भी करमुक्त न करने से कर्मचारियों को निराशा हुई है। वही लीव इनकैशमेंट तीन लाख से पच्चीस लाख तक बढ़ाए जाने पर परिषद ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही वेतनभोगी व पेंशनर्स का डिडक्सन बढ़ाया गया है।राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश कानपुर नगर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh