कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा आज दिनांक 01 फरवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय 2.0 के अन्तर्गत दिनांक 01.02.2023 से 31.03.2023 तक ’’डोर टू डोर’’ अभियान तीन चरणाों में चलाये जाने के निर्देश के अनुक्रम में बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में झण्डी दिखाकर झाॅकी/रैली का शुभारम्भ किया गया, जिसमें प्रथम् चरण में कानपुर नगर निगम के द्वारा नगरीय सुविधाओं के स्तरोन्नयन, नगर के सौन्दर्यीकरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उददेश्य से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन एवं सोर्स सेग्रीग्रेशन, का कार्य कराकर शहर को और अधिक बेहतर बनाया जाना है।
इस क्रम में कानपुर नगर निगम के द्वारा समस्त छः जोनों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन एवं सोर्स सेग्रीग्रेशन से लोगो को जन-जागरूकता हेतु आकर्षक झाॅकी स्वच्छता गीता के साथ निकाली गयी। साथ ही मुख्य रूप से जोन संख्या-04 में ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क से रैली निकालकर अभियान का शुभारम किया गया। जिसका मुख्य उददेश्य वार्ड के घर-घर जाकर उन्हें डोर टू डोर वेस्ट कूडा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीग्रेशन के कार्य के प्रति जनता को जागरूकता करना है। रैली में मुख्य रूप से डा0 अजय संखवार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डा0 अमित सिंह गौर नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डा0 चन्द्रशेखर नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-4, श्री शंशाक दीक्षित विशेषज्ञ अभियन्ता(एस0डब्लू0एम0),श्री रफजुल रहमान रबिश इंचार्ज, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


















