Advertisement

सपा विधायक इरफान सोलंकी को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

कानपुर नगर, सपा विधायक इरफान सोलंकी पर जहां बीती 2 नवंबर 2022 को फातिमा द्वारा दी गयी तहरीर, जिसमें प्लाट पर कब्जे की कोशिश और आगजनी का मामला दर्ज कराया गया था तो दूसरी ओर इरफान पर एक बांग्लादेशी नागरिक रिवान मोहम्मद की मदद करने, उसे भारतीय नागरिक बनाने के लिए प्रमाणपत्र तथा आधारकार्ड बनावाने में भी मामला दर्ज हुआ था, इसके साथ ही कई मामलों में इरफान के लिखाफ 7 अन्य मुकदमें दर्ज किये गये।
उसके बाद कई अन्य मामलों में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। दूसरी ओर प्लाट कब्जा करने और आगजनी करने पर जाजमऊ निवासिनी नसीर फातिमा की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज हआ था। पहले तो पुलिस से बचने के लिए विधायक इरफान फरार हो गये फिर बाद में उन्होने सेरण्डर कर दिया। उन्हे महाराजगंज जेल से गुरूवार को आकर न्यायालय में पेश किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh