Advertisement

5 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन सड़क सुरक्षा समिति के विभिन्न स्टॉकहोल्डर्स के द्वारा किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कानपुर जनपद में 5 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन सड़क सुरक्षा समिति के विभिन्न स्टॉकहोल्डर्स के द्वारा किया गया। कानपुर में आज सड़क सुरक्षा माह के समापन के आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त यातायात तेज स्वरूप सिंह ‌ शामिल हुए वहीं संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश सिंह ने महीने भर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों की सफलता के बारे में बताया। सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत प्रत्येक दिन प्रवर्तन कार्रवाई, प्रशिक्षण कार्यक्रम,मानव श्रृंखला का आयोजन जिसके तहत जिले के समस्त प्राथमिक माध्यमिक और उच्च शिक्षा में मानव श्रृंखला और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस ,परिवहन निगम और चिकित्सा विभाग के द्वारा भी इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के चित्रकला क्विज और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं कानपुर की विभिन्न यूनियन ने कार्यक्रम में जागरूकता हेतु विशेष योगदान दिया। सड़क सुरक्षा जागरूकता का कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh