Advertisement

मैं ब्राह्मण हूं महासभा के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक के बयान के विरोध में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के द्वारा रविदास जयंती के मौके पर पंडितों पर देश में जात पात फैलाने का आरोप लगाया ब्राह्मण समाज में इस बयान को लेकर काफी नाराजगी देखी जा सकती है जिसकी एक पहल कानपुर के गोविंद नगर में देखने को मिली जहां मैं ब्राह्मण हूं महासभा के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक के बयान के विरोध में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए मोहन भागवत को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान से प्रार्थना की साथ ही उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन भागवत के बयान से देशभर के ब्राह्मणों के खिलाफ हिंसा की घटना बढ़ सकती हैं। ऐसे में उन्हें अपने दिए गए बयान पर माफी मांगी चाहिए उनके इस बयान से देश भर के ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है वहीं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा भी ब्राह्मण समाज को लगातार हमले किए जा रहे हैं ऐसे में साजिश के तहत ओबीसी वोट भाजपा से खिसकने का डर को देखते हुए मोहन भागवत में ब्राह्मणों के खिलाफ बयान बाजी की है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी मोहन भागवत अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो देश भर में उनके खिलाफ ब्राह्मण समाज अपना विरोध दर्ज कराने का कार्य करेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh