Advertisement

एसप्रेंजा- द होप 2023 की मची धूम

‘द जैन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव एसप्रेंजा- द होप लाजपत भवन मोतीझील, कानपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित सिंह गौर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी कानपुर, विद्यालय के चेयरमैन अमरनाथ अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कपिल अग्रवाल, प्रिंसिपल एडवाइजर श्री अमिताभ मोहन, प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा सिंह एवं लिटिल चैंप्स की मुख्याध्यापिका श्रीमती रेखा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा बच्चों ने श्री गणेश वंदना से किया लिटिल चैंप्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति बजी-बी, आशाएँ, चार्ली चैप्लिन, कोरल संगीत, ऑर्केस्ट्रा से दर्शको का मन मोह लिया। सीनियर स्कूल के छात्रों ने कृष्णमयी मीरा की प्रस्तुति से सारे वातावरण को कृष्णमय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सालसा नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अतिरिक्त इंग्लिश प्ले मर्चेंट ऑफ वेनिस ‘इंक्रेडिबल इंडिया ने देशभक्ति का संदेश दिया मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए क्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh