कानपुर, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रिरियल एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में क्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रान्तीय संगठन के आवाहन पर दो दिवसीय मुख्य अभियन्ता कार्यालय में धरना प्रदर्शन व मुख्य अभियन्ता को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया जिसमें प्रमुख अभियन्ता उ०प्र० लो०नि०वि० व्यवस्थापन (ग) वर्ग लखनऊ अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया मुख्य अभियन्ता को संघ की समस्याओं का निस्तारण हेतु दिनांक 24.02.2023 तक का समय दिया गया और यह भी निर्णय लिया गया! अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चित धरना होगा! धरने मे प्रीमत कुमार शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री अध्यक्ष सुरेश कुमार,स्वदेश पाल गुप्ता प्रवीण पाण्डेय,कटियार,अमित भल्ला,दीपक तोमर,राहुल यादव, सौरभ श्रीवास्तव,व्रजेश शर्मा, हरिओम,संदीप शुक्ला,सुधाकर,देवघर पाण्डेय,सतेन्द्र उमराव,अमित द्विवेदी,पंकज द्विवेदी, दीपक कुमार,आरिफ, दिव्याशु यादव, सुनील कुमार जीतेन्द्र कुमार,अनुजा दीक्षित,पूजा,वीना चौधरी,आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
11 सूत्री मांगों को लेकर लोक निर्माण कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा


















