भारत सरकार का आम बजट सर्वव्यापी सर्व स्पर्शी एवं समावेशी बजट है इस बजट में देश के प्रत्येक नागरिक का ख्याल रखा गया है उक्त बात आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य शिक्षा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में कही ।
श्री सिंह ने पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक सकारात्मक पथ पर है और एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रही है बजट में हरित विकास युवा शक्ति और समावेशी विकास को शीर्ष प्राथमिकताओं के रूप में बांधते हुए पूंजीगत व खर्च का विस्तार करने पर जोर दिया गया । मध्यम वर्ग के लिए जहां एक और नई व्यवस्था के तहत आयकर स्लैब में बदलाव किया गया मूल छूट सीमा को ₹2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर ₹3लाख कर दिया गया इसके अतिरिक्त धारा 87a के तहत भी छूट को भी ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹7लाख कर दिया गया है जिसका अर्थ कि ₹7लाख तक की आय वाले व्यक्तियों को अब कोई भी भुगतान नहीं करना होगा ।
देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में 157 नए नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को 86 हज़ार 2 सौ करोड रुपए दिए गए हैं जो कि वर्ष 21-22 की तुलना में 16 फ़ीसदी अधिक है। देश को एनीमिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ नए नर्सिंग कॉलेज और अनुसंधान केंद्रों को लेकर घोषणा की गई साल 2047 तक स्किन सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए मिशन स्थापित किया जाएगा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के लिए कुल 89 हजार 155 करोड़ जोकिंग पिछले साल से 0.34% अधिक है ।
इसी प्रकार देश के युवाओं से लेकर किसान तक को इस आम बजट में विशेष सुविधाओं के प्रावधान उत्पन्न किए गए हैं यह बजट निश्चित तौर पर देश को एक नए आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर होगा ।
बजट पर चर्चा गोष्ठी
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर दक्षिण एवं ग्रामीण जिले के कार्यकर्ताओं एवं आम जनों को बी एन एस डी शिक्षा निकेतन में बजट पर चर्चा करते हुए मयंकेश्वर शरण सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की सरकार इस आम बजट में सभी का ध्यान रखते हुए नए भारत के निर्माण की ओर अग्रसर भारत की आर्थिक अर्थव्यवस्था को ध्यान रखने के साथ-साथ आम जनों की भी जरूरतों का संपूर्ण ध्यान रखा गया हैं।
इस आम बजट में जहां पर मध्यम वर्गीय परिवार को राहत दी गई वही देश के 80 करोङ से अधिक लोगों को 1 साल तक मुफ्त राशन की योजना को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है जिसमे 2 लाख करोड़ ₹ खर्च होंगे
वही देश के युवा वर्ग के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी वही युवा उद्यमियों को कृषि स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर फंड स्थापित किया जाएगा इसके जरिए देश का युवा वर्ग पशुपालन डेरी और मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपना स्टार्टअप कर सकेंगे ।
इस बजट में युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कुशल बनाने हेतु विभिन्न राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करने की भी योजना तैयार की गई है ।
पत्रकार वार्ता एवं बजट पर चर्चा संगोष्ठी में प्रमुख रूप से भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज कृष्ण मुरारी शुक्ला बीना आर्या श्रीमती नीलिमा कटियार सुरेंद्र मैथानी सलिल विश्नोई भूपेश अवस्थी वेणु रंजन भदौरिया सुरेश अवस्थी संतोष शुक्ला अवधेश सोनकर वीरेश त्रिपाठी जितेंद्र शर्मा परमानंद शुक्ला गौरव पांडे अनुराग शुक्ला प्रमोद विश्वकर्मा मनु गोयल शिवांग मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे ।


















