सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है,,कानपुर पुलिस ने 11 दिसंबर को चार बांग्लादेशी मूल के नागरिको को गिरफ्तार किया था,,मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में फाइल की है,,
आपको बता दे कि कानपुर पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिक को बीती 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया था,,इनके पास से बांग्लादेशी और भारतीय पासपोर्ट के साथ फर्जी आधार कार्ड, विदेशी करेंसी के साथ 14 लाख रुपये कैश बरामद किए थे,,चारो बांग्लादेशी नागरिकों को सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद ने सर्टिफिकेट दिया था,,जिसके बाद मूलगंज थाने में बांग्लादेशी नागरिक रिजवान उसकी पत्नी हिना और सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज हुआ था,,केस में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी धाराओं में चार्जशीट फाइल की है,,मामले में जानकारी देते हुए जॉइंट सीपी ने बताया कि विदेशी विषयक अधिनियम के तहत हिना पर अतिरिक्त पासपोर्ट एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है वही हिना के पिता और बच्चों पर विदेशी विषयक अधिनियम से संबंधित चार्जशीट फ़ाइल की गई है,,बच्चों के संबंध में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी,,
इऱफान सोलंकी पर भी बांग्लादेशी को भारतवासी बनाने का आरोप है,,


















