Advertisement

भारतीय समानता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरीश कांत द्विवेदी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारतीय समानता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमरीश कांत द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता में स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा रामचरितमानस पर टिप्पणी के विषय में अमरीश कांत द्विवेदी ने कहा के स्वामी प्रसाद मौर्य मानसिक शारीरिक रूप बीमार हैं उन्हें मनो चिकित्सक की आवश्यकता है जिस तरह से हमारे भारतीय संविधान में सरकारी नौकरियों में 60से 62 वर्ष की उम्र के बाद सेवानिवृत्त हो जाता है उसी प्रकार स्वामी प्रसाद मौर्या को राजनीति से संयास ले लेना चाहिए और उन्हें राम जी की शरण में जाकर अपने पाप कृत्य का प्रायश्चित करना चाहिए आगे बोलते हुए श्री अंबरीश ने कहा की सभी विपक्षी दलों एवं सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कहां की राजनैतिक वातावरण बहुत ही स्वच्छ होना चाहिए यदि सत्ताधारी दल कोई प्रशंसनीय कार्य करता है तो उसकी सराहना उसी तरह होनी चाहिए जिस तरह विपक्ष उनका विरोध करना अपना धर्म समझता है जिस दिन सारे राजनेता इस प्रकार की मानसिकता के साथ कार्य करेंगे उस दिन हमारे देश को विकसित देशों की श्रेणी में आने से कोई नहीं रोक सकता सत्ता पक्ष या विपक्ष और राजनीतिक पार्टियां देश से बढ़कर नहीं हो सकती और समाज किसी भी व्यक्ति को देश का वातावरण दूषित करके सामाजिक अव्यवस्था फैलाने की अनुमति नहीं देता स्वामी प्रसाद मौर्य को मनोचिकित्सक की आवश्यकता है और हम उनके मानसिक रूप से स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और आशा करते हैं कि निकट भविष्य में वह इस तरह की ओछी राजनीति और विकृत मानसिकता से ओतप्रोत टिप्पणियां करने से परहेज करेंगे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh