Advertisement

दिव्यांगजन को सरकारी नौकरियों में आवेदन से वंचित कर रहा है सी० एम० ओ० कार्यालय

कानपुर| सरकारी नौकरियों के लिये उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा पर सी०एम०ओ० कार्यालय से जानकारी मांगी जाती है| जिसे सी०एम०ओ० कार्यालय ने देने से मना कर दिया है|
इस संबंध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार व भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर के जिला संयोजक हृदेश सिंह के संयुक्त नेत्रत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर से मिला और सरकारी नौकरियों के लिए निर्धारित प्रोफार्मा पर दिव्यांगता की जानकारी न उपलब्ध कराने पर अपना विरोध प्रकट किया | राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सरकारी नौकरियो के लिये दिव्यांगजनो से विभागों द्वारा शासकीय व्यवस्था के तहत अपने निर्धारित प्रोफार्मा पर दिव्यांगता की जानकारी मांगी जाती है| पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा पर जानकारी दी जाती रही है| सरकार ने इसमें कोई परिवर्तन नही किया है| निर्धारित प्रोफार्मा पर दिव्यांगता की जानकारी न देने के कारण दिव्यांगजन सरकारी नौकरियों में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और आरक्षण का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है| जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है|वीरेन्द्र कुमार ने कहा की अगर सी०एम०ओ० अपने मनमाने पन व हठधर्मिता पर उतारू रहे तो दिव्यांगजनो का भविष्य बचाने के लिये सडको पर उतर कर संघर्ष किया जायेगा|
वही सी०एम०ओ० द्वारा कहा जा रहा है की आनलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र में सभी जानकारी उपलब्ध है| अलग से कोई जानकारी देने की आवश्यकता नही है| उसे आनलाइन चेक किया जा सकता है|आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर के जिला संयोजक हृदेश सिंह, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी आदि शामिल थे|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh