Advertisement

गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोविन्द नगर द्वारा खालसा इंटर कॉलेज मे समागम

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रजि0 (ब्लाक नं0 4) गोविन्द नगर की ओर से खालसा कालेज हाल गोविन्द नगर कानपुर मे मनाए जा रहे गुरू नानक जी महाराज के सातवें स्वरूप “श्री गुरु हरिराय जी “महाराज” के आगमन पर्व व गुरू सिंह जी के बड़े साहेबजादे बाबा अजीत सिंह जी के जन्म दिवस के मौके पर आज दुसरे व अन्तिम दिन रविवार को सुबह व शाम को दीवान सजाया गया कार्यक्रम की आरम्भता प्रातः सुखमनी साहिब व नितनेम के पाठ से हुई उसके बाद भाई गुरकीरत सिंह जी (श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले). भाई भुपिन्दर सिंह जी व स्त्री सत्संग सभा (गुरुद्वारा ब्लाक 4) तथा माता गुजरी जी जत्था (गुमटी) वालो ने कीर्तन द्वारा- “विच दुनिया सेव कमाइए तो दरगह बैसन पाइए” “ऐसे गुरु को बल बल जाइए”, धन धन् गुरु हरिराया आदि शब्द गायन किए उसके उपरांत ज्ञानी बलविंदर सिंह जी (देहरादून वाले) तथा ज्ञानी रेशम सिंह जी ने गुरु जी के इतिहास के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि गुरु हरिराय जी महाराज ने अपना पूरा जीवन किस तरह लोगो की सेवा करने में बिताते हुए ऐसे दवाखाने खुलवाए जहां लोगो का मुफ्त इलाज होता था तथा गुरू नानक जी के द्वारा चलाई गई परम्परा अनुसार गरीबों के लिए मुफ्त लंगर भी लगाए
यह ऐसे महान गुरुओं की ही देन है जो आज भी दुनिया के किसी भी कोने मे जरूरत पड़ने पर सिख मदद करने जरूर पहुंचते है। रात्रि के दीवान के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वरताया गया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सरदार जसपाल सिंह, इन्दरपाल सिंह जी, सोनू रेखी, जतिन्दर पाल सिंह, अवतार सिंह, मीनू भाटिया हरजीत सिंह, सतपाल सिंह, तथा सतजोत सिंह आदि उपस्थित हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh