Advertisement

महाशिवरात्रि के पर्व पर माँ गंगा स्नान कर भगवान भोलेनाथ के में दर्शन करने पहुँचे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि के पर्व पर माँ गंगा स्नान कर भगवान भोलेनाथ के खेरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुँचे श्रद्धालु,श्रद्धालुओं की माने तो जो भी दर्शन के लिए आते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।मंदिर के पट खुलने के उपरांत शिव जी के शिवलिंग पर पूजा की हुई मिलती है मान्यता है कि अश्वत्थामा द्वारा पूजा की जाती है ये महाभारत  काल से होता आ रहा है।

कानपुर नगर बिल्हौर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर के प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ने की अपार भीड़ है जिसमे हजारों की संख्या में पहुंचने वाली भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स लगी हुई है वही 12 सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा भीड़ से संपर्क बनाने के लिए पूछताछ कक्ष के साथ माइक-साउंड की व्यवस्था रही

खेरेश्वर मंदिर में रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भीड़ लगी। सुबह चार बजे तक तो हजारों कांवड़िये जल चढ़ाते हैं। जबकि दिनभर लोगों का आवागमन जारी रहता है।वही पुजारी जी का कहना है कि जहां लाखो की भीड़ होती थी इस बात बिगत वर्षों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या कम रही इसके अलावा सुबह चार बजे से स्थानीय श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। दिनभर मंदिर में मेले जैसा माहौल रहता है। जलाभिषेक के साथ-साथ श्रद्धालु भंडारा आदि भी करते हैं। इसीलिए विभिन्न चरणों में पुलिस सभी आवागमन मार्ग पर भीड़ को संभालने का काम करेंगे। 12 सीसीटीवी कैमरों से लोगों पर नजर रखी जाएगी। जबकि प्रशासन ने  विभिन्न पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी  में तैनात किये गए है। खेरेश्वर मंदिर में भीड़ के चलते खेरेश्वर चौराहे से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात है। जबकि रात्रि से दिनभर भीड़ अधिक रहती है ।
खेरेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी कमलेश गिरी ने कहा कि शिवरात्रि पर भीड़ बहुत होती इसलिए प्रशासन द्वारा दो रास्ते दर्शन के लिए वही तीन रास्ते दर्शन उपरांत वापसी के लिए बनाए गए क्योंकि भीड़ में अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है।
वही एसीपी बिल्हौर आलोक कुमार कहना है कि महिलाओं के लिए इस बार की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात की गई है संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो उसे कार्यालय में सूचना करे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh