कानपुर में गांजे की बिक्री तो आम बात सी हो गई है कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस इसे रोक पाने में पूरी तरह से असफल नज़र आ रही है इतना ही नहीं यदि इसका कोई विरोध करता है तो उसके साथ धमकी वा मारपीट तक की जाती है सूत्रों की माने तो यह धंधा कानपुर के दक्षिण में तेजी से पैर पसार रहा है इस धंधे में महिलाएं और बच्चे अधिक तादात में सामिल है क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि महिलाओं और बच्चों को पुलिस जेल भेजने में थोड़ा हिचकती सी है यही कारण है कि आज इस धंधे में महिलाओं और बच्चों की तादात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है
एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर कई वर्षो से गांजे के धंधे में सक्रिय महिला का विरोध करना दूसरी महिला को भारी पड़ गया विरोध करने वाली महिला के घर जाकर मारपीट वा धमकी की ही नहीं दी बल्कि महिला के हाथ को अपने दातों से बुरी तरह घायल कर दिया ! सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही दबंग महिला अपनी दबंगई दिखाती रही और पुलिस खड़े तमसा देखती रही
कानपुर दक्षिण की रहने वाली मंजू गौतम ने बताया कि मेरे द्वारा गांजे का विरोध करने पर कल देर रात मोनी पासवान, मुस्कान पासवान वा उसके साथी मेरे घर पर आकर मारपीट व गाली गलौज करने लगे ! पीड़ित के अनुसार पुलिस की मिलीभगत के चलते कार्यवाही नही की जाती जिसके चलते गांजे का व्यापार धड़ल्ले से चालू है फिलहाल पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दे दिया पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है


















