Advertisement

एस बी आई उ प महाप्रबंधक व डीएम द्वारा मुद्रा लोन मेला का प्रशासनिक कार्यालय मे उद्घाटन हुआ

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन मेगा कंप आयोजित कर बांटे 1101 लाभार्थियों को 32 करोड़ के लोन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 1 से 17 फरवरी 2023 तक अंचल के विभिन्न केंद्रों पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 19 फरवरी को यह कैंप मुख्य शाखा कानपुर परिसर में भी किया गया। इस कैंप में लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री शरद एस. चांडक एवं जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कानपुर नगर के 551 लाभार्थियों एवं स्टैंड अप इंडिया के 13 लाभार्थियों को ऋण वितरित किए यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि अंचल प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक श्री नीलेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में कानपुर अंचल ने कुल 32 करोड़ रुपए के 1101 मुद्रा लोन एवं 27 स्टैंड अप इंडिया लीन के वितरण लक्ष्य को प्राप्त किया है इस मेगा कैम्प में स्वरोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से 101 लाभार्थियों को ई-रिक्शा भी वितरित किए गए इसके साथ ही उन्हें जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से सुरक्षा योजना के तहत कवर किया गया है ताकि किसी भी आपदा के समय उनके परिवार को राहत मिल सके इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक श्री चांडक ने कहा कि हमारा बैंक समाज के उत्थान और प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। बैंक राष्ट्रीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वाह करता रहा है। उन्होंने कहा कि ऋण राशि का समुचित उपयोग किया जाए और समय पर ऋण का भुगतान किया जाए ताकि लाभार्थी आगे चलकर बैंक से एक बड़ी राशि लेकर अपने व्यवसाय को और आगे बड़ा सकें। उन्होंने लाभार्थियों को सुझाव दिया कि वे बैंक शाखा से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनसे आवश्यक परामर्श लेते रहे श्री नाइक ने कहा कि स्वयं महायता समूह के माध्यम से हमारे बैंक द्वारा महिला सशक्तिकरण को बड़ावा दिया जा रहा है। श्री वांडक ने कानपुर स्थित एसबीआई की मुखर्जी बिहार एवं विश्व बैंक वर्ग शाखाओं का भी उद्घाटन किया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, श्री सुधीर कुमार नेटवर्क द्वितीय के महाप्रबंधक श्री ए.डी. रव तेजा, कानपुर अंचल के उप महाप्रबंधक (व्यवसाय एवं परिचालन), श्री नीलेश द्विवेदी, एसएमईसी कानपुर के सहायक महाप्रबंधक श्री विनय वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh