कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज चीफ सेक्रेटरी डीएस मिश्रा पहुंचे और उन्होंने यहां आधुनिक जिम, बेडमिंटन कोर्ट के साथ ही विजिटर गैलरी का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा ग्रीन पार्क स्टेडियम में कराए गए कार्यों का बखान किया और कहा कि कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम अब यहां के खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ सुसज्जित हो चुका है। वही ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच ना कराए जाने को लेकर चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि वैसे तो यह विषय बोर्ड का है लेकिन उम्मीद करते हैं कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में आने वाले दिनों में इंटरनेशनल और आईपीएल के मैच आयोजित कराए जाएं। जिससे कानपुर में भी क्रिकेट के फैंस को मैच देखने को जरूर मिले। चीफ सेक्रेटरी ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट की चर्चा करते हुए कहा कि ग्रीन पार्क में बनी आधुनिक जिम और बैडमिंटन कोर्ट इस दिशा में उठाए गए कदम है।
कानपुर पहुंचे मुख्य सचिव डीएस मिश्रा, आधुनिक जिम और विजीटर गैलरी का किया उद्घाटन


















