Advertisement

बार एसोसिएशन ने की एक दिन की हड़ताल, जिला जज पर लगाए बड़े आरोप

कानपुर बार एसोसिएशन के आवाहन पर सोमवार को कानपुर कचहरी के अधिवक्ताओं ने 1 दिन की हड़ताल कर दी,, आरोप है कि कानपुर जिला न्यायालय के पीठासीन जिला जज संदीप जैन द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त होकर न्यायिक व्यवस्था में अनियमितता की गई है,,, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कानपुर नगर के न्यायालय के जिला जज संदीप जैन अत्यंत हठधर्मी प्रवृत्ति के अधिकारी हैं,,,
जिला जज पर यह भी आरोप लगा है कि न्यायालय में बैठकर अपने चहेते अधिवक्ताओं के अतिरिक्त वरिष्ठ व अन्य अधिवक्ताओं का डायस पर बैठकर बहुत ही सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं,,,

आपको बता दें कि कानपुर बार एसोसिएशन लगभग 135 वर्ष पुरानी व सबसे बड़ी जिला बार एसोसिएशन के किसी भी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत जिला जज संदीप जैन सहित सभी न्यायाधीशों को सम्मान पूर्वक आमंत्रण दिया जाता है,,, बावजूद इसके जिला जज स्वयं ही किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेते हैं और ना ही अन्य न्यायाधीशों में एक-दो को छोड़कर किसी को आने की अनुमति देते हैं इसकी वजह से बाहर हुआ बेंच के सामंजस्य में मतभेद बढ़ते जा रहे हैं जिससे कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है,,, उन पर यह भी आरोप है कि राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस आदि में भी वह अनुपस्थित रहते हैं,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh