Advertisement

प्रदेश सरकार का बजट ,विकास का पर्याय : सांसद पचौरी

— मेट्रो को प्रोत्साहन से सुगम होगा परिवहन : पचौरी

— निर्बलों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ,1050 का हुआ निवेश

कानपुर 22 फरवरी । प्रदेश सरकार का समावेशी बजट निसंदेह समाज के अभी वर्गों के लिए बहुमुखी विकास का पाठ प्रसस्थ करेगा । उ.प्र. सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट औद्योगिक विकास हेतु विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने हेतु 25 नीतियाँ बनाया जाना , महिला एवम् बाल विकास की सुमंगला योजना में 1,050 करोड़ के निवेश से निर्बल वर्ग के चेहरे पर मुस्कान आई है । मुख्यमंत्री योगी ने सामूहिक विवाह योजना, दिव्यांग पेशन योजना, कुष्ठवस्था पेंशन से अति निर्बल वर्ग का दर्द कम होगा । राष्ट्रीय जीविका मिशन के सहायता समूहों को निवेश निधि दिया जाना तथा पुलिस विभाग में अभ्यर्थियों का चयन, स्टार्टअप को प्रोत्साहन तथा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना को गति दिये जाने से युवा वर्ग लाभान्वित होगा ।
प्रदेश सर‌कार ने कानपुर की जनता को जाम व दुर्घटनाओं से मुक्ति दिलाने के लिए मेट्रो सुविधा में वृद्धि करते हुए लगभग 600 करोड़ देकर अपने गुरुतर दायित्व का निर्वहन किया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh