Advertisement

सरकार द्वारा दी गई गड्ढा मुक्त सड़कों के अभियान को पलीता लगा रहे हैं नगर निगम के अधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहर वासियों को गड्ढा मुक्त सड़क देने का वादा किया था लेकिन कानपुर के सबसे पुराने ट्रांसपोर्ट नगर कि सड़कों पर चलना भी दूभर है वहां से आने जाने वाले वाहनों को धीरे-धीरे होकर गुजरना पड़ रहा है सड़कों पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि आए दिन उन कदमों में गिर कर कोई न कोई राहगीर घायल हो जाता है जब ट्रांसपोर्टरों से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि यहां पर गड्ढों की वजह से कोई ना कोई हादसा हुआ करता है साथ ही सरकार द्वारा दी गई गड्ढा मुक्त सड़कों की अभियान को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं ट्रांसपोर्ट ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही है जैसे जैसे गर्मी आएगी वैसे वैसे ट्रांसपोर्ट नगर की आबोहवा खराब होती जाएगी धूल को बैठाने के लिए लोग सड़कों पर पानी डाल रहे हैं ताकि प्रदूषण ना बढ़ सके

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh